UPSSSC PET Answer Key 2023: कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश में पीईटी की परीक्षा आयोजित की गई थी ,जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। पीईटी की परीक्षा देने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आपने भी पीईटी की परीक्षा दी थी और आप भी इसकी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पीईटी 2023 का आयोजन 2 दिन में ही संपन्न हो गया था। यह परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को चार पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें 28 अक्टूबर को परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित हुई थी।उसके बाद दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की गई थी। इसी अनुसार 29 अक्टूबर को भी दो पालियों में परीक्षा की गई थी। आईए जानते हैं कब होगी पीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी।
UPSSSC PET Answer Key 2023
अगर आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा कुंजी का इंतजार कर रहे हैं तो आपको अभी एक से दो हफ्ते तक और इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पता लगा है कि यह आंसर की 10 नवंबर के आसपास जारी की जाएगी। हालांकि आयोग ने अभी इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 नवंबर के आसपास ही आंसर की को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
किन-किन पदों पर की जाएगी भर्ती
हाल ही में हुई परीक्षा 2023 के माध्यम से ग्रुप सी के कई पदों पर
भर्ती होगी। इन पदों में यूपी एएनएम मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग, राजस्व लेखपाल पद, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, आईटीआई अनुदेशक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, एक्स-रे टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, गन्ना विभाग में सर्वेयर आदि पद शामिल है।
Important Links
UPSSSC PET Official Answer Key 2023 PDF Download | |
Answer Key 28 October 1st Shift | Click Here |
Answer Key 28 October 2nd Shift | Click Here |
Answer Key 29 October 1st Shift | Click Here |
Answer Key 29 October 2nd Shift | Click Here |