Nagar Nigam Bharti: मध्य प्रदेश में रहने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। जल्द ही मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड 20000 से भी अधिक पदों पर भर्तियां करने वाला है। प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा के लिए यह एक बहुत अच्छा मौका है। इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। जो भी युवा यह नौकरी पाना चाहता है वह घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। उसके बाद ही अभ्यर्थी का जॉब के लिए चयन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी
मध्य प्रदेश में नगर निगम में 20000 से भी ज्यादा जूनियर इंजीनियर, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, लाइनमैन, फायर कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर सरकार सीधी भर्ती कर रही है। इसका आयोजन मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा। इस भर्ती में केवल वही युवा आवेदन कर सकते हैं जो मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी हैं एवं जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास कर ली है।
20000 से भी ज्यादा पदों पर की जाएगी सीधी भर्ती
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा इन भर्ती से संबंधित सभी सूचना आधिकारिक वेबसाइट http://mpenagarpalika.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी। आवेदन कर्ता सभी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जल्द ही आवेदन फॉर्म भरने की तिथि भी अनाउंस की जाएगी।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन
अगर आप भी यह नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
- इसके लिए केवल वही आवेदन कर सकते हैं जिसकी उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच है।
- नगर निगम भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।
- अभ्यर्थी का मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
क्या-क्या दस्तावेज होंगे जरूरी
मध्य प्रदेश नगर निगम भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए कुछ निम्न दस्तावेजों का होना जरूरी है।
- 10वीं 12वीं बोर्ड का मार्कशीट
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आरक्षण प्रमाण पत्र
- पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- सिग्नेचर अंगूठा का स्कैन कॉपी
अनुमान लगाया जा रहा है कि नगर निगम भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन सितंबर महीने के अंत तक जारी किया जाएगा। सरकार ने इस भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। बस अब सभी को नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार है।
आंसर की